पशु क्रूरता में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

रुड़की

ृटेंपो में क्रूरतापूर्वक गायों को भरकर ले जा रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों पशुओं को मुक्त कराकर गौशाला में भिजवा दिया है। साथ ही, आरोपियों का चालान कर दिया है। सुमित कुमार निवासी मोहल्ला मानक चौक ने पुलिस को सूचना दी कि मुजफ्फरनगर की ओर से दो गायों को क्रूरतापूर्वक भरकर लाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलौर गुड मंडी के गेट पर वाहन को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर वाहन चालक ने अपने वाहन को दौड़ा दिया। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने वाहन को रोककर कब्जे में ले लिया। जबकि गायों को गौशाला में भिजवा दिया है। सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने संदीप पुत्र राजवीर निवासी बेहड़ा थाना भोपा और आशु पुत्र सतीश निवासी बसेड़ा थाना छपार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही आरोपियों का चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *