भारत का गौरव है मां गंगा: श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि मां गंगा भारत का गौरव है। गंगा की पवित्रता, निर्मलता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। यह बात उन्होंने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में गुजरात से आए भक्तों को संबोधित करते हुए कही। रविंद्रपुरी ने कहा कि देश को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। धर्म व अध्यात्म के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रत्येक व्यक्ति को सद्गुरू के सानिध्य में धर्म व अध्यात्म का ज्ञान प्राप्त कर मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। इस मौके पर महंत हरगोविंद पुरी, महंत सूर्यमोहन गिरी, स्वामी कृष्णानंद आदि शामिल रहे।

