मुख्यमंत्री धामी के चम्पावत दौरे की चर्चाएं

चम्पावत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज रविवार को चम्पावत दौरे की चर्चाएं जोरों पर हैं। उपचुनाव जीतने के बाद धामी का चम्पावत में यह पहला दौरा होगा। भाजपा के चम्पावत नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी ने बताया कि सीएम रविवार शाम चम्पावत पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 20 जून को चम्पावत मोटर स्टेशन में सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। अधिकारी ने बताया कि चम्पावत विधानसभा की जनता की समस्याएं प्रमुखता से सुनी जाएंगी और उनका निस्तारण सीएम करेंगे। हालांकि सीएम का आधिकारिक कार्यक्रम फिलहाल नहीं आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *