अध्यक्ष बने बिपेन गुप्ता, कनिष्क जैन बने उपाध्यक्ष

हरिद्वार

जीबी समूह कंपनी के निदेशक बिपेन गुप्ता को सीआईआई उत्तराखंड राज्य परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया है। जबकि एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल के कनिष्क जैन उपाध्यक्ष बने हैं। बिपेन गुप्ता जीबी समूह में शामिल होने से पहले एक साल तक सेमी कंडक्टर्स कंपनी के साथ काम किया। साथ ही उत्तराखंड राज्य में सीआईआई के एमएसएमई पैनल का नेतृत्व किया है। वर्ष 1994 के वर्ष में केंद्रीय उद्योग मंत्री कृष्ण शाही से राष्ट्रीय उद्योग पुरस्कार से सम्मानित किया था। कनिष्क जैन समर्पित और गतिशील व्यक्ति हैं। जिन्होंने ग्रांट थॉर्नटन के साथ करियर की शुरुआत की थी। 2018 में अपने पारिवारिक व्यवसाय एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल से जुड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *