ग्राम पंचायतों को आज जारी होगा बजट

हरिद्वार

बहादराबाद ब्लॉक की पंचायत मिस्सरपुर को बजट का इंतजार है। पंचायत चुनाव संपन्न हुए छह माह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन पंचायतों में बजट नहीं आने के कारण गांव के विकास कार्य ठप पड़े हैं। उधर अधिकारियों ने दावा किया है कि बुधवार को पंचायतों को बजट जारी कर दिया जाएगा। पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया पंचायतों के बजट की प्रक्रिया जारी है। नई पंचायतों के पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण पैसा रिलीज नहीं हो पाया था। जिसे अब ठीक कर दिया गया है। बुधवार तक सभी नई पंचायत में बजट जारी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *