बोर्ड परीक्षाएं आज से, तीन स्तर पर व्यवस्था

रुड़की

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो जाएंगी। नकल रोकने के लिए तीन स्तर की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के उप मुख्य नियंत्रक मनोज कुमार सैनी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा आयोजित कराने के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक सेंटर पर पुलिस की टीमों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी करेंगे। नकल रोकने के लिए त्रिस्तरीय उड़नदस्ते बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जनपद, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर उड़नदस्ते बनाए गए हैं। जिले से गठित उड़नदस्ते किसी भी जगह जाकर छापेमारी कर सकते हैं। वहीं, प्रशासन ने भी बोर्ड परीक्षाा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। रुड़की तहसील क्षेत्र में 38 परीक्षा केंद्र हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास व्यवस्था बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *