नगर निगम की कार्यशैली पर रोष

कोटद्वार।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि निगम की लचर कार्यशैली के कारण आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को विकासनगर गाड़ीघाट में विधान सभा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम की लचर कार्यशैली के कारण पूरे नगर निगम क्षेत्र में कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। निगम की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, साथ ही क्षेत्र में डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। कहा कि अगर समय रहते नगर निगम की ओर से फागिंग की गई होती तो ये समस्या नहीं होती। वहीं दूसरी ओर नालियों की सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया गया है, जिस कारण जरा सी बारिश में भी पानी सड़कों पर बहने लगता है। चेतावनी दी कि नगर निगम की कार्यशैली में सुधार न होने की स्थिति में वे धरना प्रदर्शन पर मजबूर होंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष सुनील गोयल,भाबर अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना रावत, पूनम खंतवाल, कुलदीप अग्रवाल, वीरेंद्र रावत,अमित भारद्वाज, मनोज कुंडलिया और कैलाश खुल्बे आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *