जल्द पूरा करें चंद्रावल प्लांट का काम सीएम केजरीवाल का निर्देश 22 लाख घरों तक पहुंचेगा पानी
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के हर घर तक साफ और भरपूर पानी पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंद्रावल में 105 एमजीडी के नए बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट यूनिट का दौरा कर उसकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जल मंत्री सौरभ भारद्वाज दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती समेत सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा के दौरान पाया कि चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट की प्रगति निर्धारित समय सीमा के मुताबिक नहीं हैं।इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रोजेक्ट पर काम कर रही एजेंसी से 24 घंटे के अंदर एक विस्तृत प्लान सौंपने के सख्त निर्देश दिए जिससे इसे दिसंबर तक पूरा किया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंद्रावल प्लांट के निर्माण कार्य की समीक्षा की और इसे दिसम्बर 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके शुरू होने से दिल्ली के 22 लाख लोगों के घरों में साफ पानी मिलने लगेगा।हमारा लक्ष्य दिल्ली के हर घर तक साफ पानी पहुंचाना है।इस दिशा में दिल्ली सरकार दिन-रात काम कर रही है। दरअसल दिल्ली सरकार दिल्ली के हर घर तक पर्याप्त और साफ पानी पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।इसके लिए कई प्रोजेक्ट्स चलाए जा रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स पर मुख्यमंत्री खुद नजर रखे हुए हैं और समय-समय पर उनकी प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।जिससे कि प्रोजेक्ट को समय से पूरा कर दिल्ली के लोगों को पर्याप्त मात्रा में साफ पानी उनके घर में मुहैया कराया जा सके।इसी परिप्रेक्ष्य में कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को भी अपग्रेड किया जा रहा है जिससे पानी को ट्रीट करने की उनकी क्षमता को बढ़ाता जा सके। इसी के मद्देनजर चंद्रावल ट्रीटमेंट प्लांट को भी अपग्रेड किया जा रहा है।इसे पूरी तरह से अपग्रेड कर नया बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 105 एमजीडी की हो जाएगी और इससे दिल्ली के करीब 22 लाख लोगों को उनके घर में साफ पानी मिल सकेगा। चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी प्रगति का जायजा लेने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुआयना किया। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि कार्य की प्रगति टाइम लाइन के अनुसार नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रोजेक्ट पर काम कर रही एजेंसी को दिसंबर 2023 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने को लेकर 24 घंटे के अंदर प्लान बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अरविंद केजरीवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे साइट पर तुरंत मैनपावर और मशीनरी बढ़ाएं और किसी भी तरह की ढिलाई की गुंजाइश न छोड़ें।उन्होंने कहा कि मैं खुद एक इंजीनियर हूँ।मैं समझता हूं कि प्रोजेक्ट स्थल पर कैसे कार्य करते हैं।हम ठेकेदार की ओर से किसी भी प्रकार की कमियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस स्तर पर किसी भी देरी के लिए कोई जगह नहीं है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौजूदा व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए प्लांट में अमोनिया ट्रीटमेंट के प्रावधान शामिल करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी प्रणाली स्थापित करने के लिए विशेषज्ञों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा जो पानी में मौजूद अमोनिया को ट्रीट कर सके। दौरे के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा “चंद्रावल में 105 एमजीडी के नए बन रहे वेटर ट्रीटमेंट प्लांट का
इस प्रोजेक्ट में चंद्रावल वाटरवर्क्स मैनेजमेंट सेंटर की स्थापना भी शामिल है जिसमें हार्डवेयर स्काडा सॉफ्टवेयर और पानी की मांग के पूर्वानुमान और योजना ऊर्जा प्रबंधन पानी की कमी और दबाव प्रबंधन के लिए अतिरिक्त एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर शामिल हैं।वहीं सीडब्ल्यूएमसी भविष्य में दिल्ली जल बोर्ड के अन्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने के साथ चंद्रावल कमांड क्षेत्र की तीन वितरण प्रणालियों को कवर करेगा।

