इंटरव्यू देने जा रही थी बहू नाराज ससुर ने ईंट से बोल दिया हमला
नई दिल्ली
बहू का उसके ससुर ने सिर्फ इस बात पर सिर फोड़ दिया कि वो जॉब करना चाहती थी। युवती जब नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने लगी तो उसके ससुर ने ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। इंटरव्यू देने जा रही थी बहू नाराज ससुर ने ईंट से बोल दिया हमलाय सिर पर आए 17 टांके अस्पताल में भर्ती बहू के सिर में कई टांके आए हैं हर पढ़ी लिखी लड़की नौकरी करना चाहती है लेकिन हर परिवार लड़कियों के इस सपने को पूरा करने में उनका साथ नहीं देता है। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां एक बहू का उसके ससुर ने सिर्फ इस बात पर सिर फोड़ दिया कि वो जॉब करना चाहती थी। युवती जब नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने लगी तो उसके ससुर ने ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। जिस कारण उसे 17 टांके आए हैं। मामला दिल्ली के प्रेम नगर का है। वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला के पिता की ओर से प्रेमनगर पुलिस को तहरीर दी गई है।प्रेम नगर में 26 वर्षीय काजल परिवार के साथ रहती है। उसका पति प्रवीण सिविल डिफेंस का वालंटियर है। काजल नौकरी करना चाहती है लेकिन उसके ससुर को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं कि वो नौकरी करे। मंगलवार को वह इंटरव्यू देने जा रही थी मगर काजल नौकरी करे ये बात ससुर को नामंजूर थी। इसी बात से नाराज होकर उसने ईंट से काजल पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में भी वो काजल के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला करते हुए दिख रहा है। आरोपी द्वारा महिला के सिर पर इस कदर तेज ईंट मांरी गई कि उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद फौरन महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सिर पर 17 टांके आए हैं। साथ-साथ हाथ में भी काफी चोट आई है। बुधवार को महिला के पिता ने फरीदाबाद से आकर प्रेमनगर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अब इस मामले में तहकीकात कर रही है।

