खस्ताहाल मार्गों के पुनर्निर्माण की उठाई मांग
अल्मोड़ा
पिछले पंचवर्षीय योजना में नगर पंचायत क्षेत्र में जुड़े ग्राम पंचायतों का चुनाव नहीं होने के चलते विकास कार्य नही हो रहे हैं। जिसके चलते नगर पंचायत से जुड़ी ग्राम पंचायतों मैं धीरे-धीरे आक्रोश पनप रहा है। रविवार को हुई शिव पार्वती जन जागृति समिति की बैठक मैं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले सभी चार वार्डों के खस्ताहाल पैदल मार्गों में लॉक टाइल बिछाकर पुनर्निर्माण करने, छूटे हुए स्थानों पर स्ट्रीट लाईट लगाने, कूड़ादान से वंचित परिवारों को कूड़ादान बांटने, खराब लाईटों को ठीक करने, पैदल मार्गों के लंबित प्रस्तावों पर कार्रवाई करने व भवन विहीन गरीब परिवारों के रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने की मांग की गई। बैठक में समिति के कृष्णा झूनेला, दीपक बुधोड़ी, हेम कांडपाल, जानकी अटवाल, दीपा देवी, कला, गीता देवी, गिरीश पंत भावना आदि रहे।

