लमगड़ा में पिकअप से 155 पेटी अवैध शराब पकड़ी, चालक फरार

अल्मोड़ा

लमगड़ा पुलिस ने 155 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी शराब से लदी पिकअप छोड़ भाग निकला। शहरफाटक के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप यूके 04 सीए 9034 को चेकिंग के लिए रोका तो चालक पिकअप रोककर वहां से फरार हो गया। तलाशी लेन पर वाहन में शराब बरामद हुई। टीम में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती, चौकी प्रभारी जैंती सुनील कुमार, कांस्टेबल विरेंद्र सिंह, मोहम्मद यामीन, जितेंद्र सिंह बिष्ट, गिरीश प्रसाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *