शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है : दिगम्बर
अल्मोड़ा
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसेरा का वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश नेगी, ग्राम प्रधान सुंदर सिंह अधिकारी, बीडीसी दीपक अधिकारी, उपशिक्षा अधिकारी दिगम्बर लाल आर्या, गिरीश चौधरी, सुबेदार भीम सिंह अधिकारी और प्रधानाध्यापक गिरीश मठपाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन पर कक्षा 5वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मन के साथ विदाई दी गईं। हेमंत कुमार की पुस्तक माटी का मोह का लोकार्पण भी किया गया। संचालन विनोद पपने एवं डॉ. दीपक मेहता ने किया। यहां डॉली लोहनी, अंजू साह, लोक प्रकृति के अध्यक्ष डॉ. दीपक मेहता, ललित पांडे, खड़क सिंह अधिकारी, सरिता मठपाल, बीरेंद्र अधिकारी, कृपाल सिंह शीला, डॉ. नवीन जोशी, अनिल चौधरी, ग्राम प्रधान बसेरा, छतगुल्ला, धन्यारी व असगोली आदि मौजूद रहे।

