भरसोली शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित
अल्मोड़ा
भाजपा स्याल्दे मंडल की ओर से रविवार को शक्ति केंद्र भरसोली में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण समेत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, मंडल प्रभारी देवी दत्त, जिला महामंत्री पूरन रजवार, प्रेम गिरी गोस्वामी, दर्शन जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

