डीएम अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टीबी फोरम की बैठक

हरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टीबी फोरम की बैठक हुई। जिलाधिकारी को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न रोगों के निदान में अब तक की गयी कार्रवाई के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में निरन्तर पोषण किटों का वितरण किया जा रहा है। इसके अतिरक्ति जन-प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कोआपरेटिव, कारपोरेट जगत द्वारा समय-समय पर टीबी के मरीजों को गोद लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी को समूल नष्ट करने के लिये हम सभी को टीबी मुक्त अभियान के तहत वर्ष 2025 तक पूरे भारत को टीबी मुक्त बनाने में अपनी-अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरा करना होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सीएमओ डॉ मनीष दत्त, डॉ सीपी त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सलेखा सहगल, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *