एनआईटी की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
श्रीनगर गढ़वाल
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), उत्तराखंड श्रीनगर की फैकल्टी एंड स्टाफ कि क्रिकेट टीम ने एनआईटी हमीरपुर को 34 रनों से शिकस्त देकर सेमीफइनल में अपनी जगह बना दी है। वीएनआईटी नागपुर में हो रहे ऑल इंडिया इंटर एनआईटी फैकल्टी एंड स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में एनआईटी, उत्तराखंड और एनआईटी हमीरपुर कि टीमें आमने-सामने रही। एनआईटी हमीरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एनआईटी उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर कुल 115 रन बनाए। जवाब में एनआईटी, हमीरपुर कि टीम 14 ओवरों में कुल 81 रन ही बना सकी। एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक, प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने टीम के कप्तान डॉ. कुलदीप शर्मा और टीम के अन्य सदस्यों को बधाई व सेमीफाइनल और फ़ाइनल मैचों में विजयी होने की शुभकामना दी।

