अश्विन बने कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष

हरिद्वार

कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करने व संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सोमवार को हरिद्वार पहुंची कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान हेमा पुरोहित ने अश्विन कौशिक को महानगर कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल भास्कर, पूर्व महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक, राकेश शर्मा, रेणु रूहेला, बबीता विरमानी, पूनम पुरोहित, सोहन सेहरावत, रविन्द्र धीमान, डा.सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, वरूण सहगल, मुनेश्वर सहगल, त्रिमोहन कौशिक, विभाष मिश्रा, रोहित सहगल, शुभम शर्मा आदि ने महानगर अध्यक्ष बनने पर अश्विन को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *