ट्रैक्टर ट्राली में बाइक टकराई, बाइक चालक युवक की मौत

रुड़की

इकबालपुर में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की सिविल हॉस्पिटल रुड़की में मौत हो गई। दूसरे घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इकबालपुर में रात्रि लगभग बारह बजे इकबालपुर शुगर मिल गेट से बाहर निकलते समय एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर बाइक से हो गई। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इकबलपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सिविल हॉस्पिटल रुड़की में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौलना निवासी अर्जुन (22) पुत्र राजेश वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक नरेंद्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम मौलना निवासी रोहित की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *