दिल्ली के विज्ञान भवन में आईआईटी रुड़की ने किया नाम रोशन

रुड़की

आईआईटी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित तीसरे नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। इसमें बताया गया कि यूईईडब्ल्यूएस भारत की पहली क्षेत्रीय भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली है। बताया गया कि यूईईडब्ल्यूएस प्रणाली को आईआईटी रुड़की के पृथ्वी विज्ञान विभाग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन डिजास्टर मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट डॉ. कमल और उनकी टीम ने विकसित किया है। भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली प्रयोगशाला टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भारत की पहली क्षेत्रीय भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली, यूईईडब्ल्यूएस पेश करने का सौभाग्य मिला। यूईईडब्ल्यूएस में उत्तराखंड में स्थापित लगभग 170 भूकंपीय सेंसर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *