9लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी

रुड़की

निर्माण कार्यों में धांधली को लेकर नौ लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें नगरपालिका के अध्यक्ष भी शामिल हैं। विधायक समर्थक ने कुछ दिन पूर्व नगर पालिका के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की थी। शासन ने शहरी विकास विभाग निदेशालय को मामले की जांच के आदेश दिए थे। शहरी विकास विभाग के तीन अधिकारियों को जांच टीम में शामिल किया गया था। जिन्होंने मंगलौर पहुंचकर अभिलेखों की जांच कर निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी थी। अब शासन ने नौ लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जिनका जवाब 15 दिनों में देना है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने नौ लोगों को कारण बताओं नोटिस जारी होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *