पेपर लीक में इनामी भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया

हरिद्वार। बहुचर्चित पटवारी और जेई-एई पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी भाजपा नेता संजय धारीवाल ने आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। हाईकोर्ट से भी राहत न मिलने पर संजय धारीवाल को कोर्ट में सरेंडर के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, एसआईटी की एक टीम संजय धारीवाल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पेपर लीक कांड में एसआईटी अभी तक 30 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें राज्य लोक सेवा आयोग के दो अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और संजीव कुमार भी शामिल हैं। सोमवार को ही 50 हजार के इनामी डेविड को गिरफ्तार किया गया है। 50 हजार के ही दूसरे इनामी भाजपा नेता संजय धारीवाल की गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा आदि राज्यों में दबिश दी गई है। लेकिन संजय अभी तक हाथ नहीं आ पाया। अब संजय धारीवाल ने कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर ली है। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। जिसकी सूचना भी पुलिस को मिली है। एसआईटी का पर्यवेक्षण कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि संजय धारीवाल की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *