दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे चालक का सफल रेस्क्यू

देहरादून

देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे को पुलिस चौकी ढालवाला से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश गेट पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास एक टैंकर एचआर38बी-7766 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ है। मौके पर एसडीआरएफ टीम के सदस्य पहंुचे और उन्होंने चालक को बाहर निकालकर सकुशल रेस्क्यू किया। इस दौरान उक्त सूचना पर हेड कांस्टेबल दरमान सिंह के हमराह एसडीआरएफ टीम ढालवाला से मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हुई। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि ड्राइवर वाहन के अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ है व वाहन से तेल टपक रहा है जिससे कि आग लगने की संभावना बनी हुई थी। इस दौरान टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कटर के माध्यम से सावधानीपूर्वक वाहन को काटकर ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाला गया एवं एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल हेतु भेजा गया। इस दौरान वाहन चालक द्वारा बताया गया कि वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ, जिस स्थिति में वाहन चालक फंसा हुआ था उस स्थिति में अगर समय रहते एसडीआरएफ टीम नहीं पहुंचती तो चालक की जान भी जा सकती थी। जिंदगी की उम्मीद खो बैठे चालक को सकुशल बचाए जाने पर चालक द्वारा एसडीआरएफ टीम का धन्यवाद प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *