चार धाम में श्रद्धालु संख्या सीमित करने पर सरकार को घेरा
देहरादून
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा हल्द्वानी पहंुचे और वहां उन्होंने चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर सरकार को घेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर करने के बजाए श्रद्धालुओं को राज्य सरकार रोक रही है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शंकराचार्य के नाम से प्रस्तावित जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अब अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लोगों को दर्शन कराए जाएंगे और गरीब आदमी को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय बहनों को तोहफे दिए जाते हैं लेकिन सरकार शराब पीने के लिए भारी छूट दे रही है जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता प्राप्त नेताओं के संरक्षण में अवैध शराब बिक रही है।

