महिला से छेड़छाड़ पर केस दर्ज

हरिद्वार।

उत्तरी हरिद्वार में एक महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह को दिए शिकायती पत्र में शिवनगर भूपवाताला निवासी एक महिला ने बताया कि 21 मार्च की सुबह किसी कार्य से वह बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मिले राजीव कुमार तिवारी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे हत्या की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *