अतिक्रमण हटवाया
हरिद्वार
नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के निर्देश के बाद रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। बावजूद निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई। टीम ने अवैध रूप से सड़कों के किनारे दुकान लगाने वालों की दुकानें तोड़ी। इस दौरान सफाई निरीक्षक संजय शर्मा और विकास चौधरी, अशोक आदि मौजूद रहे।

