बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान
रुड़की
बेमौसम हुई बारिश से फसलों के हुए भारी नुकसान से किसान परेशान हैं। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने मुआवजा नहीं मिलने पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को काफी हद तक नुकसान पहुंचा है। फसलों के नुकसान होने से किसान काफी परेशान है। किसानों को चिंता सता रही है कि फसलों के घाटे में चले जाने से साल भर घर का खर्च कैसे उठेगा। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष विकेश बालियान ने बताया कि बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है किसानों पर मंहगाई की मार तो पड़ ही रही है।

