तीन दिवसीय शक्ति महासम्मेलन हुआ शुरू
देहरादून
भवन श्री कालिका माता समिति के 70 वें वार्षिक ध्वजारोहण पर्व के मौके पर तीन दिवसीय शक्ति महासम्मेलन प्रारंभ हुआ। जिसमें जंगम शिवालय व टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्ण गिरी महाराज, स्वामी रवि गिरी, स्वामी सुखदेवाचार्य, स्वामी परमानंद, स्वामी भास्कर चेतन, पंडित दयाकांत शास्त्री, राघव पांडे ने शक्ति तत्व पर अपने विचार रखे। सम्मेलन का आरंभ श्री गीता एवं रामायण पाठ से हुआ। शक्ति तत्व पर संतों ने कहा कि कालिका भवन के संस्थापक बालयोगी सर्व दास ने 1954 में शक्ति सम्मेलन का आयोजन शुरू किया था। उनके द्वारा लगाया गया यह वृक्ष आज सभी को लाभान्वित कर रहा है। शक्ति तत्व पर संतों ने कहा कि गुरु कृपा से ही शक्ति प्राप्त होती है। वर्तमान में मातृशक्ति ही शक्ति का स्वरुप है। परमात्मा के नजदीक पहुंचने का रास्ता मातृशक्ति की आराधना से प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर रमेश साहनी, दयाल धवन, राम स्वरुप भाटिया, अशोक लांबा, नरेश मैनी, भारत शर्मा, कुंवर राजेंदर वर्मा, विजय अरोड़ा, रमेश चंद्रा, महेश डोरा, केवल आनंद, तमेश्वर सूरी, कमल अरोड़ा, संजय आंनद, मुरली चांदना, उमेश मिनोचा, सतीश मेहता, नीरज जिंदल, सतीश कक्कड़ मौजूद थे।
सेना के जवानों ने की वैष्णों देवी गुफा में आराधना
भारतीय सेना के जवानों ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। पांचवे दिन स्कंदमाता की आराधना की गई। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर देहरादून में आयोजित विशेष चैत्र नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में पंचमी तिथि पर सुबह से ही प्रेम से बोलो जय माता दी, मिलकर बोलो जय माता दी जैसे जय घोष लगाते भक्तजन दरबार में पहुंच रहे थे। माता रानी को चुन्नी, नारियल श्रृंगार आदि अर्पित कर अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामनाएं कर रहे थे। प्रातः विशेष पूजा अर्चना दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ साथ सायंकाल में विशेष श्रृंगार और आरती की गई। मौके पर मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, आचार्य महेश उपाध्याय, गणेश बिज्लवाण, अरविंद बडोनी मौजूद रहे।

