धर्मपुर वार्ड में सफाई अभियान चलाया –

देहरादून

नगर निगम की ओर से रविवार को धर्मपुर वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली ने स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान की सराहना की। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। तभी स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम को टॉप 50 रैंक प्राप्त हो सकेगी। वहीं मेयर सुनील उनियाल गामा ने अभियान शुरू करने से पहले उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद राजेश रावत पोलू के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमित भंडारी, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना बागड़ी, पूर्व पार्षद नीरू देवी भट्ट, संगीता खन्ना, जागेश् ममगाईं, पुष्पा रतूड़ी, मंजू शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *