25 लाख रुपये से सिंचाई विभाग करेगा
हरिद्वार
ब्लॉक बहादराबाद के अलीपुर से होकर गुजर रही सिंचाई विभाग की गुल और गांव के बाहर के माइनर में सिंचाई विभाग करीब 25 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण करेगा। सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया है। ग्रामीण काफी समय से गांव के बीच से गुजर रही सिंचाई विभाग की नहर की मरम्मत और माइनर के दोनों तरफ पक्का निर्माण कराने की मांग करे थे। जनसेवा टीम के सदस्य भगवान दास, अनिल चौहान, राजेश, जावेद अली, संजय कौशल आदि ने कहा कि गांव से गुजर रही विभाग की टूटी हुई गुल के कारण पानी जगह-जगह टूटी सड़कों पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विनोद चौहान ने कहा कि गांव से काफी समय से मांग की जा रही थी। विभाग इसका स्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज रहा है। जल्द ही गांव में निर्माण कार्य होगा। इस दौरान नवीन, राशिद अली, सन्नी, केशव, चितवन चौहान, मोहन लाल, रोहित, नंदलाल, अर्जुन, आदित्य, सुखबीर सिंह, सुरेश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

