चंद्रबनी चोयला नाले पर पुल निर्माण की मांग

देहरादून

जिलाधिकारी देहरादून कचहरी कार्यालय में चंद्रबनी चोयला नाले पर पुल के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया और कहा कि जल्द ही कार्यवाही न होने पर आंदोलन को तेज किया जायेगा। आज यहां क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में क्षेत्रवासी जिलाधिकारी कार्यालय में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने पुल का शीघ्र ही निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर अनेकों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *