महानगर अध्यक्ष सतपाल व कार्यवाहक अध्यक्ष अमन का किया सम्मान
हरिद्वार,
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यवाहक अध्यक्ष अमन गर्ग के बनने पर आज यूनियन भवन देवपुरा हरिद्वार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। गुटबाजी के सवाल पर ब्रह्मचारी ने कहा कि उनका गुटबाजी में कोई विश्वास नहीं है वह सबको साथ लेकर चलेंगे, साथ ही कांग्रेस को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने युवा अमन गर्ग से हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा और नगर का युवा अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ेगा। पूर्व पार्षद व महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सबसे पहले मैं प्रदेश हाईकमान का धन्यवाद देता हूं कि हाईकमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर जो मोदी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है उसका खुलकर विरोध किया जाएगा। सम्मान समारोह में महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने 4 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा भी की। जिसमें उत्तरी हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विमल साट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष मध्य हरिद्वार विकास चंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष कनखल जतिन हांडा, ब्लॉक अध्यक्ष, ज्वालापुर को मनोनीत किया गया। साथ ही उन्हें महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वह विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही अपने क्षेत्र के वार्ड व बूथ अध्यक्षों की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, मनोज सैनी, सोम त्यागी, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल, पूर्व पार्षद उपेंद्र, तरुण व्यास, ओम पहलवान, समर्थ गर्ग, मधुकांत गिरी, पार्वती नेगी, पार्षद राजीव भार्गव, एससी/एसटी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेंद्र गुप्ता, तेजस्वी गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

