महिंद्रा कैंप-आउट इन ऋषिकेश को दिखाई झंडी

हरिद्वार

हरिद्वार, ऋषिकेश और पौड़ी में महिंद्रा एडवेंचर और थार मोटरस्पोर्ट जयपुर ने मिल कर एक ऑफ रोडिंग इवेंट का आयोजन किया है जो एक अप्रैल को हरिद्वार से शुरू होकर ऋषिकेश होते हुए पौड़ी के यमकेश्वर में दो तारीख को समाप्त होगा। इस इवेंट का फ्लैग ऑफ हरिद्वार विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक व माइटी महिंद्रा के सीईओ विकास राठी ने माइटी महिंद्रा के दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित शोरूम से झंडा दिखा कर किया। थार मोटरस्पोर्ट के राज सिंह राठौर ने बताया कि इस इवेंट में सिर्फ महिंद्रा गाड़ियां होंगी, जो देश के विभिन्न जगहों जैसे दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ से आईं है। इसमें गाड़ियों को ऊबड़-खाबड़, बहुत मुश्किल व कठिन रास्तों से गुजरना होगा। जिसमे ड्राइवर और गाड़ी दोनो की क्षमता को देखा जाएगा। थार मोटरस्पोर्ट ऐसे कई इवेंट्स पिछले 12 सालों से नॉर्थ इंडिया में लगातार करता आ रहा है। उत्तराखंड के इस इवेंट में मुख्य रूप से सहयोगी हरिद्वार के कार रैलिस्ट मयंक चोपड़ा, बाइकर सिद्धार्थ वासन, मोहित वर्मा, मानविक चोपड़ा, प्रेरित चोपड़ा व कुनाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *