धर्म घटों से हो रही गरीब बच्चों की मदद
उत्तरकाशी
शिव नगरी उत्तरकाशी में धर्म घटों के माध्यम से निर्धन गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षण साम्रग्री बांटी जा रही है। पवित्रा लीला बाल वाटिका ज्ञानसू उत्तरकाशी के प्रबंधक अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि पिछले पांच साल से धर्म घटों के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के पितृविहीन निर्धन छात्रों को विभिन्न शिक्षण सामग्री के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को साकार करने की परिकल्पना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि शहर के इच्छुक लोग गरीब बच्चों की मदद के लिए धर्म घटों में सामग्री दान कर सकता है। दीपक मटूड़ा, अर्चना रतूडी, अंकित उप्पल, सुभाष बडोनी, सावित्री रावत, विनीता बडोनी, अर्चना मुरारी, रेशमा मुरारी, रीना आदि भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।

