मोरी में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

उत्तरकाशी

मोरी पुलिस ने 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अभियुक्त के खिलाफ थाना मोरी के आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में अवैध नशे एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मोरी की देखरेख में पुलिस टीम ने बीती सांय को फफराला मोड़ पर संदिग्ध वाहन की चेकिंग की। इस दौरान 19 साल के शुभम रावत पुत्र देवेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम नानाई, थाना मोरी को सोल्मेट ब्रांड की 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, अनिल तोमर, बुद्धिराम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *