शिक्षा बोर्ड के दसवीं का परिणाम जारी

हरिद्वार

भारतीय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की पहली सार्वजनिक बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है। परीक्षा 10 मार्च से 22 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। गुरुवार को बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा। 7 छात्रों ने एक विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। 25 छात्रों ने 90 प्रतिशत एवं उससे ऊपर अंक प्राप्त किये। जबकि परीक्षा में उपस्थित कुल छात्रों में से किसी भी छात्र ने परीक्षा में 64.6 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त नहीं किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *