युवाओं पर लाठीचार्ज करवाने वाले अफसर बर्खास्त हो  

देहरादून। सर्वदलीय एवं सामाजिक संगठनों की बैठक में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की गई। बैठक में लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को हटाने की मांग की है। इसके साथ ही यूकेएसएससी के अध्यक्ष को बर्खास्त कर उनकी संपत्ति की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। परेड ग्राउंड स्थित सपा कार्यालय में रिटायर आईएएस अधिकारी एसएस पांगती की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा अपने हक के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, जिन पर लाठियां बरसाई गई, इसमें कुछ युवा चोटिल भी हुए हैं। बेरोजगारों पर झूठे मुकदमें दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वक्ताओं ने लाठीचार्ज के दोषियों को पद से हटाने और युवाओं पर दर्ज मुकदमें बिना शर्त वापस लेने की मांग की है। साथ ही बेरोजगारों को नियुक्ति देने, भर्तियों में धांधलियों की सीबीआई जांच कराने, जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को समुचित सहायता देने ने की मांग की है। इस मौके पर सीपीएम के राज्यसचिव राजेंद्र सिंह नेगी, सीपीआई के राज्य सचिव जगदीश कुलियाल, माले गढ़वाल सचिव इन्द्रेश मैखुरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसाईं, उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक सयुंक्त मोर्चा के महामंत्री पीसी थपलियाल, पीपुल्स फोरम के अध्यक्ष जयकृत कंडवाल, जनसंवाद समिति के महामंत्री सतीश धौलाखंडी, सीपीएम के जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित, देहरादून सचिव अनंत आकाश, सर्वोदय मंडल के हरबीर कुशवाहा, यशवीर आर्य, एटक के महामंत्री अशोक शर्मा, सीटू राज्य सचिव लेखराज, एसएफआई राज्य सचिव हिमांशु चौहान, महिला समिति की उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल, परंपरागत वन निवासी नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. एसएस सचान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *