अध्यक्ष पद पर एक वर्ष पूरा होने पर करन माहरा को दी बधाई
देहरादून
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सेनि कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर एक वर्ष की अवधि पूरी होने पर पूर्व सैनिकों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में करन माहरा की कार्य कुशलता पर पर संतोष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने इसके साथ ही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बेहतर भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर सेनि कैप्टन बलवीर सिंह रावत ने कहा कि कहा कि करन माहरा शिद्दत से अपना दायित्व निभाते आ रहे हैं और वह अपना किरदार ताकि परदा गिरने के बाद भी आपके लिए खूबतालियां बजती रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक इस बात को भलीभांति समझते हैं कि मुश्किल दौर में पार्टी की कमान संभाली है और प्रदेश कांग्रेश पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आपने अपने सतत प्रयासों में कोई कमी या कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि करन माहरा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूती और एकता की ओर अग्रसर हो रही है जो कि निकट भविष्य में प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने के लिए करन माहरा सतत प्रयास शुभ संकेत है।

