पूर्व फुटबॉल खिलाडी विरेन्द्र सिंह रावत भारत विभूषण अवार्ड 2022 से सम्मानित
देहरादून
24 वर्षो से उत्तराखंड के गरीब ओर होनहार फुटबाल खिलाड़ियों का भविष्य बना रहे पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाडी, नेशनल कोच, क्लास वन रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत को भारत सरकार की नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा भारत विभूषण अवार्ड 2022 मिला है। इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड के राज्य खेल फुटबाल के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया हुआ है हजारों खिलाड़ियों, कोच ओर रेफरी को अपनी कोचिंग ओर अनुभव से नेशनल, इंटरनेशनल, सरकारी ओर गैर सरकारी विभाग मे भविष्य बनाया है। रावत ने बताया कि अभी तक 56 नेशनल, इंटरनेशनल ओर स्टेट अवार्ड भारत देश के 17 राज्यों से सम्मानित किया जा चूका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के करेंट अफेयर्स मे रावत नाम अंकित हुआ है। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली मे आयोजित जी 20 समिट 2023 के जन भागीदारी मे भी एक मात्र उत्तराखंड से आमंत्रित किया गया था जिसमे रावत ने खेलो का कैसे विकास हो सुझाव दिए, दमदार भाषण से सभी देश विदेश से आए 320 मनुभाव को अपनी ओर आकर्षित किया, रावत को सम्मानित भी किया गया। रावत ने बताया कि भारत देश के महान नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड् के द्वारा प्राप्त भारत विभूषण अवार्ड 2022 प्राप्त होने पर सभी उत्तराखंड ओर भारत देश के खिलाड़ियों, प्रेमियों, समाज का तह दिल से धन्यवाद दिया ओर कहा ये अवार्ड सभी देशवासियों को समर्पित है।

