वाहन खाई में समाया, एक की मौत, दूसरा घायल

देहरादून

देर रात्रि चौकी गौचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। टीम ने मौके पर पहंुचकर घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया और मृतक व्यक्ति को बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफटीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनायी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमे से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था। इस दौरान टीम के सदस्यों द्वारा बिना समय गंवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। गौरतलब है की वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन संख्या यूके11-7556 है और घायल का नाम विनोद निवासी चमोली है जबकि मृतक का नाम प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष है। वह भी चमोली का निवासी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *