राष्ट्रीय दल घोषित होने पर आप में खुशी की लहर

देहरादून

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय दल घोषित किए जाने पर राजपुर रोड विधानसभा अंतर्गत चकराता रोड पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम जनता को लड्डू बांट कर खुशी मनाई। इस अवसर पर बताया गया कि विदित हो कि तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद आम आदमी पार्टी ने ये उपलब्धि केवल 10 वर्ष के छोटे से अंतराल में ही हासिल कर ली है। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *