यूथ कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का विस्तार

पौड़ी

जिला कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस की बैठक में नगरनिकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अभी से नगरनिकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया। रविवार को यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पौड़ी आयुष भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस की कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें शैलेंद्र असवाल को कल्जीखाल ब्लाक अध्यक्ष, सुखजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पौड़ी, विधानसभा सचिव अभिषेक रावत, विधानसभा महासचिव रेहान अंसारी, विधानसभा सचिव मनीष रेवाड़ी, विधानसभा सचिव शुभम कुमार, अमीर विधान सभा सचिव, जिला मीडिया प्रभारी अमन और पारस रावत को जिला सचिव बनाया गया। बैठक में आगामी होने वाले नगर निकाय व लोक सभा चुनाव की तैयारी में बूथ स्तर पर अभी से जुटने पर जोर दिया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि शहर की समस्याओं के लिए युवा कांग्रेस जल्द ही एक आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, विधानसभा उपाध्यक्ष संजना गुजराल, अंकित सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *