सुरेंद्र सिंह नेगी बने मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
हरिद्वार
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया है। साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रेशम सिंह को संगठन का संरक्षक बनाया गया है। वरिष्ठ सहायक नीतीश मैठाणी को उपाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट को संगठन का महासचिव चुना गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सभागार में उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीय कर्मचारी संघ जिला हरिद्वार की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। शनिवार को निर्वाचन अधिकारी सईद अहमद ने बताया कि सभी की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया गया है। वरिष्ठ सहायक शिल्पी गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, संतोष डबराल को संगठन मंत्री और मुख्य सहायक राजेंद्र बेहरा को संप्रेक्षक चुना गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में लेखाकार महेंद्र कुमार और महामंत्री उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेस एसोसिएशन के रोहित शर्मा ने चुनाव संपन्न कराया। इन दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई गई।

