अभिभावकों का शोषण किए जाने के विरोध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन
देहरादून
राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण किये जाने के विरोध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस कटारिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलकर उन्हें निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण किये जाने के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर ऐसे स्कूलों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है और इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया है कि अभिभावकों का शोषण किया जाना बहुत ही पीड़ादायक है विभाग इस ओर त्वरित गति से कार्यवाही करे, जिससे अभिभावकों का शोषण होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि निजी शिक्षण संस्थाओं की मनमानी को रोकने के लिए ठोस कानून बनाये जाने की आवश्यकता है और सरकार को इस त्वरित कानून बनाना होगा। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे द्वारा एक प्राधिकरण के गठन के आदेश जारी किये गये थे ओर इस प्राधिकरण का कार्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और निजी स्कूलों की मनमानी रोकने तथा फीस नियंत्रण के लिए कानून बनाना, फीस एक्ट लाना था लेकिन इस प्राधिकरण का आज तक कोई भी अता पता नहीं है। ज्ञापन में कहा गया कि ज्यादातर विद्यालय एनसीईआरटी की पुस्तकें बहुत कम लगाते हैं और महंगे प्रकाशनों की किताबों को अपने स्कूलों में लागू करते हैं जिससे अभिभावकों के ऊपर बहुत ही आर्थिक बोझ पड़ता है इसकी नियमानुसार जांच कराकर उचित कार्यवाही होनी चाहिए। इस अवसर पर कई लोग शामिल रहे।

