आईजी गढ़वाल एवं गढ़वाल कमिश्नर ने लिया यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
देहरादून
गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने यमुनोत्री रुट एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय यमुनोत्री दौरे पर हैं, और उनके द्वारा देहरादून से लेकर बड़कोट तक यमुनोत्री रुट एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आईजी गढ़वाल एवं गढ़वाल कमिश्नर ने लिया यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर आज आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा बडकोट से लेकर यमुनोत्री तक यात्रा रुट, निर्माण कार्यों एवं यात्रा व्यवस्थाओं का बारिकी से भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर यात्री पंजीकरण केन्द्र का भौतिक निरीक्षण करते हुये आईजी द्वारा वहां पर भीड-भाड़ व ट्रैफिक दबाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी एवं मुख्य विकास अधिकारी को उचित व्यवस्था करने व पंजीकरण के लिए पर्याप्त कर्मी नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर यमुनोत्री हाईवे पर किसाला स्लाईडिंग जोन व डाबरकोट का निरीक्षण करते हुये वहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरियर व डेंजर जोन के दोनांे ओर पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ एसडीआरएफ को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये, स्यानाचट्टी, रानाचट्टी के आस-पास संकरे मार्गों पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा की गई वन वे व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्लान, फूलचट्टी में घोड़ा पड़ाव व घोडे-खच्चरों की रोटेशन व्यवस्था को सुगम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुये इन व्यवस्थाओं को उचित तरीके से लागू करने, यमुनोत्री धाम में घोड़ा, डंडी-कण्डी पड़ावों, मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल एवं घाटों पर एसडीआरएफ व क्यूआरटी नियुक्त करने के निर्देश दिये गये, मुख्य-मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर यात्रा की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त द्वारा यात्रा रुट पर निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुये डेंजर, स्लाईडिंग जोन पर दुरस्त कार्य करने व ऐसे प्वाइंट की लगातार निगरानी के साथ-साथ पंजीकरण हेतु टोकन स्लोट सिस्टम व यात्रा रुट पर मूल सुविधाओं जैसे- बिजली, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य केन्द्र, एटीएम व विश्राम गृह पर उचित व्यवस्था व कर्मी नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

