108 अंकों के साथ ओवरऑल चैम्पियन बनी ऊधमसिंह नगर की टीम
देहरादून
दो दिवसीय दूसरी उत्तराखंड राज्य अंडर-20 सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन ऊधमसिंह नगर जिले की टीम 108 अंकों के साथ ओवरऑल चैम्पियन बनी। दूसरे स्थान पर 98 अंकों के साथ देहरादून तथा 75 अंकों के साथ हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहा। यहां जानकारी देते हुए उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि आज 36 इवेंट के फाइनल हुए जिनके विजेताओं को आज के मुख्य अतिथि मनीष रावत ओलंपियन तथा विशिष्ट अतिथि प्रीतम बिंद अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा ऊधमसिंह नगर जिले के खिलाड़ियों को ओवरऑल चौंपियन की ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से जो एथलीट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मानकों को पूरा करेगा, व जिनके पास एएफआई की यूआईडी है, उनका चयन 28 से 30 अप्रैल को तिरुवन्नामलाई में होने वाली 22वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर तथा जून में होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा के लिए किया जाएगा। इसकी सूची संघ के चयनकर्ता अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी द्वारा जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अन्य अतिथियों व निर्णायकों में संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, संघ के सचिव व आयोजन सचिव केजेएस कलसी, संघ के कोषाध्यक्ष एमसी शाह, गुरुफूल सिंह मुख्य कोच सीनियर उत्तराखंड एथलेटिक्स, अनूप बिष्ट मुख्य कोच जूनियर उत्तराखंड एथलेटिक्स, लोकेश कुमार वरिष्ठ कोच स्पोर्ट्स कॉलेज, मनीष भट्ट, ललित नारायण सिंह, नीरज शर्मा, हेमराज सिंह, अंकित कुमार, सुनीता रावत, ओम प्रकाश सिंह, रफीक अहमद, संदीप सिंह, अवतार सिंह, मोहम्मद समीर, कुंवर सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

