पीएम को चिट्ठी लिख पुलवामा हमले से सम्बंधित पूछे सवाल

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि आज की चिट्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखी गई है उनसे जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि इस चिट्ठी के माध्यम से उनसे पूछा गया है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए 40 जवानों के परिवारों के साथ-साथ देश जानना चाहता है कि सीआरपीएफ को सड़क मार्ग से जाने को मजबूर क्यों किया गया? तथा उन्हें हवाई जहाज व एयरक्राफ्ट नहीं देने के लिए कौन जिम्मेदार था, उन्होंने बताया कि चिट्ठी के माध्यम से पूछा गया है कि 300 किलो आरडीएक्स से भरी कार इस संवेदनशील क्षेत्र में कैसे पहुंची? राज्यपाल को चुप रहने के निर्देश क्यों दिए गये? उन्होंने कहा कि चिट्ठी के माध्यम से पूछा गया है कि चार साल बाद भी इस हमले से सम्बंधित जानकारी देश के सामने क्यों नहीं आई है? और यह कुछ ज्वलंत प्रश्न हैं, जिम्मेदारी तो तय करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस प्रकार की चिट्ठी से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से जवाब मांगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *