अवैध शराब सहित पकड़ा, मुकदमा
रुड़की
बुग्गावाला पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत पुलिस अवैध शराब व मादक द्रव्य बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। मुखबिर की सूचना पर कुड़कावाला तिराहे से रमेश निवासी लालवाला खालसा को 52 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

