पाक विदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

रुड़की

भाजपा जिला मंत्री राजबाला सैनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिपणी को लेकर पाक के विदेश मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कलियर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलामंत्री राजबाला सैनी के नेतृत्व में इमलीखेड़ा में सैनी चौक पर पाक के विदेश मंत्री बिलावर भुट्टो की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिपणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावर भुट्टो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राजबाला सैनी ने टिपणी को लेकर निंदा की। इस दौरान बिजेन्द्रपाल, संजय सैनी, अंकित शर्मा, ब्रिजेश सैनी, अमरीश कुमार, वीरेन्द्र आर्य, अनिलपाल, अंकित रोड, अविनाश सैनी, सचिन सैनी, पंकज पाल, अजहर प्रधान, श्याम सिंह, अंकित सैनी, अर्जुन कश्यप, विपिन सैनी, अमित सैनी, बसन्त सैनी, अर्जुन सैनी, महताब त्यागी, सुशील रोड, अर्जुनपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *