रुड़की में अधिकतम तापमान कम

रुड़की

पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। रुड़की में शुक्रवार को भी सुबह धूप निकलने के बाद कुछ देर के लिए घने बादल छाए। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान कम हुआ है। तेज धूप के कारण दिन में काफी गर्मी होती है। दोपहर करीब दो बजे के आसपास काले घने बादल छाए। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होगी, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छंट गए। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य के आसपास ही रहा। वहीं, खंजरपुर, सोलानीपुरम, बंघेड़ी में सुबह 9:30 बजे बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *