सौर ऊर्जा से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी आत्मनिर्भरता
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय मासी में जी-20 के के तहत नवीकरणीय ऊर्जा के नए आयाम विषय पर गोष्ठी हुई। गुरुवार को प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी का संचालन डॉ. निशा ने किया। मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष महेश लाल वर्मा ने सौर ऊर्जा के विषय में तमाम जानकारी देते हुए घरों में सोलर प्लांट लगाने की विधि बताई। कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से आजीविका को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूरन आर्या, डॉ. निशा, डॉ. अनुराधा, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. राकेश कुमार, गीता तिवारी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

