13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
हरिद्वार
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर वादकारियों को सस्ता, सुलभ व शीघ्र न्याय दिलाने के लिए 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एसके त्यागी के आदेश पर न्यायिक परिसर रोशनाबाद, रुड़की व लक्सर में राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभय सिंह ने बताया कि सभी वादकारी अपने मुकदमों का आपसी सहमति व अभिस्वीकृति के आधार पर अंतिम रूप से निस्तारण करा सकते हैं। इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एनआई एक्ट, बैंक धन वसूली वाद ,मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद,पारिवारिक विवाद, श्रम वाद बिजली व पानी व अन्य बिल भुगतान संबंधी वाद, उपभोक्ता आयोग संबंधित वाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी वाद, राजस्व,वेतन भत्ते से संबंधित सर्विस मामले आदि का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जा सकेगा।

